Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के मुख्य सलाहकार के पिता का निधन, शोक की लहर

 
Jamshedpur : जुगसलाई गुरुद्वारा गौरीशंकर रोड के मुख्य सलाहकार एवं गुरुद्वारा के कार्यवाहक प्रधान सुरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह का रविवार को निधन हो गया. वे 96 वर्ष के थे. हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया. बलवंत सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. वह 1947 से 1969 तक एयर फोर्स में कार्यरत थे और 1962 एवं 1965 के युद्ध में भाग ले चुके थे. वह अपने पीछे दो पुत्र सुरेंद्र सिंह एवं महेंद्र सिंह पुत्री जसबीर कौर का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-78th-founders-day-of-karims-trust-teachers-employees-and-university-topper-students-who-completed-25-years-of-service-were-honored/">जमशेदपुर

: करीम्स ट्रस्ट के 78वें संस्थापक दिवस पर 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षक व कर्मचारी एवं यूनिवर्सिटी टॉपर छात्र सम्मानित

कई लोगों ने जताया शोक

उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया, महाराजा रणजीत सिंह, सेवादल स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उनकी शव यात्रा 22 जनवरी को दिन के 11 बजे जुगसलाई गौरी शंकर रोड निवास स्थान से पार्वती घाट के लिए रवाना होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही