Search

 
 
 

जमशेदपुर : XLRI के डायरेक्टर बने फादर सेबेस्टियन जॉर्ज

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के नये डायरेक्टर फादर सेबेस्टियन जॉर्ज एसजे बनाये गये हैं. शुक्रवार को उन्होंने योगदान दे दिया. वहीं, प्रो. संजय पात्रो को एक्सएलआरआइ के डीन एकेडमिक्स की जिम्मेदारी दी गयी है. शुक्रवार को एक्सएलआरआइ कैंपस में बाकायदा इसे लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें उक्त दोनों महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापित होने वाले फादर जॉर्ज व प्रो. संजय पात्रो ने अपनी जिम्मेदारी संभाली. गौरतलब है कि फादर सेबस्टियन जॉर्ज एसजे एक्सएलआरआइ के 1996 बैच के विद्यार्थी रह चुके हैं. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में डायरेक्टर बनने से पूर्व फादर एस जॉर्ज एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर कैंपस के डायरेक्टर थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-sought-details-of-the-case-registered-against-the-mp-mla-of-the-state-from-the-cbi/">झारखंड

हाईकोर्ट ने CBI से मांगी राज्य के MP-MLA के विरुद्ध दर्ज केस की डिटेल

मैनेजमेंट एजुकेशन में 14 वर्षों का है अनुभव

फादर सेबेस्टियन जॉर्ज को मैनेजमेंट एजुकेशन में 14 वर्षों का लंबा अनुभव प्राप्त है. वे ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर के सीनियर प्रोफेसर के साथ ही संगठनों में व्यक्तिगत व्यवहार, ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप, मैनेजेरियल काउंसेलिंग के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में लंबे अरसे तक प्रोफेसर रहे हैं. एक्सएलआरआइ प्रबंधन की अोर से बताया गया कि उन्होंने मैनेजमेंट के क्षेत्र में कई रिसर्च भी किया है. फादर सेबस्टियन जॉर्ज एस.जे. ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि जिस कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई की, उसी कॉलेज का डायरेक्टर बनना एक सुखद अनुभव है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के साथ ही प्रोफेसर का सहयोग मिलने का भरोसा जताया. सभी ने संस्थान हित में मिल कर काम करने का भरोसा जताया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-four-day-eye-checkup-camp-of-vihangam-yoga-sant-samaj-from-august-28/">आदित्यपुर

: विहंगम योग संत समाज का चार दिवसीय नेत्र जांच शिविर 28 अगस्त से

रिस्पांसिबल लीडर तैयार करता है XLRI

फादर जॉर्ज ने अर्थव्यवस्था और समाज में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने के लिए एक अच्छी दृष्टिकोण रखने की बात कही. साथ ही कहा कि एक्सएलआरआइ शुरू से रिस्पांसिबल लीडर तैयार करने की दिशा में कार्य करता रहा है. इस दिशा में वह आगे भी कार्य करेगा. वहीं, प्रो. संजय पात्रो ने भी अपने चयन पर सभी का आभार जताया और कहा कि नयी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वाह करेंगे. प्रो. संजय पात्रो पिछले 25 वर्षों से एक्सएलआरआइ के साथ जुड़े हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही