Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएसए लीग में एफसी रिजर्व ने एसईआरएसए को 9-1 से हराया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर एफसी की रिजर्व टीम जेएसए लीग का अपना पहला मैच जीतने में सफल रही. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए जेएसए लीग प्रीमियर डिवीजन में एकतरफा मुकाबले में जमशेदपुर एफसी रिजर्व टीम ने एसईआरएसए को 9-1 से हरा दिया. टीम को पहले हाफ के शुरुआत में नुकसान हुआ था, लेकिन हाफ टाइम से पहले जमशेदपुर एफसी रिजर्व ने 6-1 की बढ़त बना ली और दूसरे हाफ में तीन और स्कोर करके अपने कुल स्कोर में इजाफा करते हुए जीत पक्की कर ली. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/community-policing-organized-in-naxal-affected-villages-of-chaibasa/">चाईबासा

के नक्सल प्रभावित गांवों में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन

रियल इंडिया फाउंडेशन को मिला वॉकओवर

टेल्को के सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में रियल इंडिया फाउंडेशन स्पोर्टिंग क्लब और छोटानागपुर फुटबॉल क्लब के बीच ए डिवीजन (ग्रुप ए) मैच नहीं हो पाया. छोटानागपुर एफसी टीम के समय पर नहीं आने के कारण रियल इंडिया फाउंडेशन को वॉकओवर मिल गया और तीन अंक भी मिले. वहीं सुपर डिवीजन के तहत गोपाल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर और ठक्कर बापा क्लब के बीच खेला गया मैच 2-2 से बराबरी पर रहा. जबकि आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब और विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब के बीच दूसरा ए डिवीजन (ग्रुप ए) मैच में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब 2-1 से जीता. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही