Jamshedpur ( Sunil Pandey) : रविवार को धातकीडीह में सामाजिक संस्था एहसास के द्वारा दिवंगत पत्रकार नदीम अहसन की याद में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया. वरिष्ठ पत्रकार नदीम अहसन का पिछले साल 16 अप्रैल को लंबी बीमारी से ग्रस्त होने के कारण निधन हो गया था. रोजा खोलने से पूर्व इजतेमाई दुआ में लगभग 600 लोग उपस्थित हुए. रोजेदारों और शहर के सभी वर्ग के लोगों ने शहर में अमन और शांति की दुआ की. इस आयोजन में शहर भर से हर समुदाय के लोग एवं रोजेदारों ने भारी संख्या में भाग लिया
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-formation-of-mgm-police-station-area-committee-of-tribal-bhumij-samaj-jagdish-singh-became-the-president/">जमशेदपुर
: आदिवासी भूमिज समाज की एमजीएम थाना क्षेत्र कमिटी का गठन, जगदीश सिंह बने अध्यक्ष नमाज-ए-मगरिब अदा की गई
एहसास के अहमद जाकी ने कहा नदीम अहसन को पूरा समाज याद करता है. उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सभी धर्म के लोगों का उपस्थित होना इसका प्रमाण है. यह इफ्तार भव्य कौमी एकता के दृष्टि से अपनी अलग महत्व एवं छाप छोड़ गई. इफ्तार के आयोजन मुख्य रूप से तनवीर अहसन, उमर खान, मो अजहर, शाहबाज बॉन्ड, परवेज खान समेत एहसास के पूरी टीम ने किया.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-iftar-party-organized-at-mango-sahara-city/">जमशेदपुर
: मानगो सहारा सिटी में इफ्तार पार्टी का आयोजन [wpse_comments_template]
Leave a Comment