Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा वर्कर्स यूनियन में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अपने-अपने पत्नियों के साथ उपस्थित हुए. सम्मान समारोह में कुल 31 सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया गया. अध्य्क्ष एवं महामंत्री द्वारा सभी का सम्मान शॉल ओढ़ाकर और मोमेन्टो दे कर किया. इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त और उनके परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान जो हमें दिया है, हम सभी को एक परिवार होने का एहसास दिलाता है. आप लोग जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें तत्परता और सेवा का भाव दिखता है. दिन हो या रात आप सभी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-young-man-went-to-give-roses-to-his-girlfriend-on-rose-day-the-vein-of-his-hand-was-cut-when-the-girlfriend-refused/">जमशेदपुर
: रोज डे पर प्रेमिका को गुलाब देने गया था युवक, प्रेमिका के इंकार करने पर काटी हाथ की नस
: भक्तिमय वातावरण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हुआ संपन्न
: रोज डे पर प्रेमिका को गुलाब देने गया था युवक, प्रेमिका के इंकार करने पर काटी हाथ की नस
कमेटी सदस्यों ने सेवानिवृत कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन आप का एक अभिन्न अंग है. आप रिटायर कंपनी से हुए हैं यूनियन से नहीं. किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर अपने यूनियन के भाइयों को याद कीजिए यथासंभव सहायता करने का प्रयास यूनियन के सभी कमेटी मेंबर साथी करेंगे. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आप सब अपने परिवार के साथ यहां उपस्थित हुए तो ऐसा लगा कि यूनियन को आप अपना परिवार का अंग मानते हैं. हमें भी खुशी होगी कि हमारा परिवार लगातार बड़ा होता रहे और एक दूसरे में खुशियां बांटते रहें. हम आपके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-shrimad-bhagwat-katha-gyan-yajna-completed-in-a-devotional-atmosphere/">चांडिल: भक्तिमय वातावरण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हुआ संपन्न
Leave a Comment