Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुलमोहर हाई स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गुलमोहर हाई स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा मोटर्स के तकनीकी सेवा के महाप्रबंधक संजय सिन्हा उपस्थित थे. सम्मान समारोह में आईसीएसई 2023 में दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत तथा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर तथा गणेश वंदना के साथ हुई. सम्मान समारोह में पुरस्कार पाने वालों में वैभव कर्ण (98.60%), इशिका कुमारी (97.30%), आकांक्षा कुमारी (97·60%), शिवांगी तिवारी (97.60%), भूमिका कुमारी (95.80%), अमित कुमार पंडित (95 80%) और शुभोजीत पात्रा (95.20%) शामिल हैं. प्रत्येक छात्र को एक टैब देकर पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-water-filled-in-the-under-pass-of-the-railway-near-kokpada-station/">चाकुलिया

: कोकपाड़ा स्टेशन के पास रेलवे के अंडर पास में भरा पानी

आकांक्षा व वैभव को मिला टाटा कमिंस यंग अचीवर्स पुरस्कार

टाटा कमिंस यंग अचीवर्स का पुरस्कार आईसीएसई परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र और छात्रा को दिया जाता है. इस वर्ष यह पुरस्कार आकांक्षा कुमारी और वैभव कर्ण को मिला. इस वर्ष प्रिंसिपल अवार्ड वैभव कर्ण को शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों में उसके समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला. बालिका वर्ग में खेल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए टियाशा पंगियारा और मैदी हेम्ब्रम एवं सर्वश्रेष्ठ बालक एथलीट का पुरस्कार शिवानंद सिंह और गुरप्रीत सिंह को मिला. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-notice-handed-over-to-shopkeepers-encroaching-on-cell-land/">किरीबुरू

: सेल की जमीन अतिक्रमण करनेवाले दुकानदारों को थमाया गया नोटिस

छात्रों को भविष्य के लिए दृढ़ व समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय सिन्हा ने कहा कि आपके सभी सपने सच हो सकते हैं, यदि आपमें उनका पीछा करने का साहस हो. छात्रों को अपने भविष्य के प्रयासों में दृढ़ और समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया. शिक्षकों और छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत और सफलता के लिए बधाइयां दी. कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य प्रीति सिन्हा, उप प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव, संगीता कौशल, गोपी सेन और अमित कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही