Search

जमशेदपुर : पिकअप वैन के धक्के से महिला अधिवक्ता घायल, वाहन छोड़ भागा चालक

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिरसानगर जोन नंबर चार में एक पिकअप वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस घटना में स्कूटी सवार अधिवक्ता एमलिन सोएन घायल हो गई. टक्कर मारने के बाद पिकअप वैन पर सवार दो युवक मौके से फरार हो गए जबकि पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-holi-meeting-celebrated-in-graduate-college-abir-gulal-flew/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में मना होली मिलन समारोह, उड़े अबीर-गुलाल

पुलिस ने वैन को किया जब्त

घायल एमलिन ने बताया कि वह बिरसानगर जोन नंबर एक की रहने वाली है. वह अपनी स्कूटी से कोर्ट जा रही थी. तभी जोन नंबर चार के पास एक पिकअप वैन ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरी. टक्कर मारने के बाद चालक ने ब्रेक नहीं लगाया और भागने लगा. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन को किसी तरह रोका पर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp