Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक से लेकर पीएचडी तक की छात्राओं को मिलेगा फैलोशिप

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में छात्राओं को फैलोशिप देने की शुरुआत की गयी है. इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जहां यथासंभव प्रयास किया जा रहा है, वहीं छात्राओं में भी उत्साह है. विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर व पीएचडी तक की छात्राएं इस फैलोशिप का लाभ उठा सकती हैं. बीएड और एमएड की छात्राओं को भी यह फैलोशिप मिलेगी. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-process-of-returning-rs-25-lakh-to-students-begins-amount-will-be-sent-to-colleges/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : विद्यार्थियों के 25 लाख रुपए लौटाने की प्रक्रिया शुरू, कॉलेजों को भेजी जाएगी राशि
उन्होंने बताया कि छात्राओं को यह फैलोशिप हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की ओर से उपलब्ध करायी जा रही है. इस फैलोशिप का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है. प्रथम चरण में इस फैलोशिप के लिए करीब एक हजार छात्राओं ने आवेदन कर दिया है. इसके प्रति छात्राओं में रुचि को देखते हुए कंपनी की ओर से द्वितीय चरण भी आरंभ किया जा रहा है. इस दौरान और भी छात्राएं आवेदन कर सकेंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही