Search

 
 
 

जमशेदपुर : फिरोज ने पूर्व में ही जताया था हत्या का शक, मां को बताई थी सारी बात

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में रविवार शाम मो फिरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. चेहरा ढककर पैदल आए अपराधी ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया. इधर, मो फिरोज की मां हाफिजुन निशा ने बताया कि फिरोज ने पूर्व में ही हत्या का शक जताया था. कुछ माह पहले फिरोज ने उनसे कहा था कि कोई उसकी हत्या करना चाहता है. हालांकि उसने यह नहीं बताया था कि उसे कौन मारना चाहता है. इधर, घटना के बाद बस्ती में सन्नाटा पसर गया है. हालांकि बस्ती के लोगों में घटना को लेकर आक्रोश भी है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-car-caught-fire-after-the-accident-the-rider-narrowly-escaped/">चांडिल

: दुर्घटना के बाद धू-धू कर जल उठी कार, बाल बाल बचे सवार

शनिवार को ही पिता की जमानत कराकर लाया था फिरोज

हाफिजुन ने बताया कि शनिवार को ही फिरोज अपने पिता कफीजुल हुसैन को सरायकेला जेल से जमानत पर बाहर लेकर आया था. आने के बाद से उसने खाना नहीं खाया. रविवार को भी वह सही बर्ताव नहीं कर रहा था. शाम को वह काम करके घर आया था. जैसे ही वह घर से बाहर निकला वैसे ही गोली चलने की आवाज आई. सभी भागते हुए बाहर गए तो देखा कि फिरोज लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है. उसे टीएमएच लेकर पहुंचे पर तब तक उसकी मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही