Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: साकची में जीण माता का महोत्सव 29 मार्च को

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जीण माता का भव्य सोलहवां वार्षिक महोत्सव का आयोजन आगामी 29 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं. मंगलवार को साकची स्थित जीण माता परिवार जमशेदपुर के कार्यालय में महोत्सव का आमंत्रण कार्ड एवं पोस्टर लांच किया गया. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि साकची बंगाल क्लब के सभागार में दोपहर तीन बजे से मां भवानी का जीण शक्ति मंगल पाठ और संध्या 8.30 बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी. इसे भी पढ़ें: मौसम">https://lagatar.in/weather-update-jamshedpur-remains-the-hottest-city-in-the-state-for-four-days/">मौसम

अपडेट: चार दिनों से सूबे का सबसे गर्म शहर बना हुआ है जमशेदपुर

मंगल पाठ के कूपन वितरण 19 मार्च से

उन्‍होंने बताया कि कोलकाता के कारीगरों द्वारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जाएगा. पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मंगल पाठ के कूपन का भक्तों के बीच वितरण 19 मार्च से किया जाएगा. कूपन साकची बाजार शंभू खन्ना,  अग्रवाल मेडिकल साकची,  डाबर दुकान जुगसलाई चौक बाजार,  अंजनी मेडिकल गोलमुरी एवं शोभा मेडिकल कदमा में मिलेगा. मौके पर प्रमुख रूप से संस्थापक शंभू खन्ना, विनोद खन्ना, सांवरमल अग्रवाल, सुनील देबूका, मनोज खन्ना, मनीष और आशीष आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-five-years-of-love-marriage-in-parsudih-the-accused-of-killing-the-wife-arrested-after-five-days/">जमशेदपुर

: परसुडीह में प्रेम विवाह के पांच साल बाद पत्नी की हत्या का आरोपी पांच दिन बाद गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही