Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : इंगेजमेंट के बाद मंगेतर को दूसरे युवक के साथ पकड़ा, बीच सड़क पर हंगामा

Jamshedpur (Rohit kumar) : साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास गुरुवार की शाम उस वक्त भीड़ जमा हो गई जब एक युवक एक युवती की पिटाई करने लगा. लोग कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर मामला क्या है. अंत में एक व्यक्ति आया और युवती को अपने साथ ले गया जिसके बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान लगभग आधे घंटे तक ड्रामा चलता रहा. दरअसल घोड़ाबांधा निवासी युवक मानगो की एक युवती के साथ प्रेम विवाह करना चाहता था. दोनों की सगाई भी हो चुकी है. कुछ दिनों में शादी भी होने वाली थी. इसी बीच युवक ने अपनी मंगेतर को हाथी घोड़ा मंदिर के पास किसी दूसरे युवक के साथ घूमते पकड़ लिया. युवक ने पहले युवती को पिटाई शुरू कर दी और उसके साथ घूम रहे युवक को भी मारा. काफी देर तक ड्रामा चलने के बाद युवती के पिता पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए. हालांकि यह मामला थाने नहीं पहुंचा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही