Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सीएच एरिया में लगी भीषण आग, चार दमकल मौके पर पहुंची

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया स्थित साई मंदिर के पास रखे केबुल में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि उससे निकलते धुएं के गुब्बार को काफी दूर से देखा जा सकता था. आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में लग गई. मौके पर टाटा स्टील की दो और झारखंड अग्निशमन विभाग की दो दमकल पहुंची है. आग कैसे लगी यह जांच का विषय है. फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sakchi-police-arrested-two-members-of-cycle-thief-gang-recovered-25-cycles/">जमशेदपुर

: साकची पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, 25 साइकिल बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही