Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा बाजार में लगी भीषण आग, दस से ज्यादा दुकानें जली

 
Jamshedpur : कदमा बाजार में सोमवार तड़के लगभग 4 बजे अचानक आग लग गई. आग की लपटें देख अफरा तफरी मच गई. इस आगलगी में दस से बारह दुकानों को नुकसान पहुंचने की संभावना है. इधर, दुकानदारों ने आग की सूचना दमकल और पुलिस को दी, जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिशें की गई. हालांकि आग इतनी भयावह थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आग के काफी तेजी से फैलने के कारण उसपर काबू पाने में अग्निशमन कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. [caption id="attachment_566679" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Screenshot_20230227_093727.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आग से धू-धू कर जलती दुकानें[/caption]

तेजी से फैल रही आग

बताया जाता है कि कदमा मछली बाजार के ठीक सामने वाली लाइन में सुबह 7 बजे के करीब कुछ दुकानदारों ने आग की लपटें उठती देखी. जिसके बाद तत्काल दमकल को इसकी सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी पहुंची और लोगों को घटना स्थल से दूर किया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि उससे आसपास का पूरा क्षेत्र तप रहा था. समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही है. दुकानों में ज्वलनशील पदार्थ ज्यादा होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है और आग तेजी से फैल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही