जमशेदपुर : रेलवे लोको डीजल रिपेयरिंग शेड की झाड़ियों में लगी भीषण आग
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर स्टेशन के डीजल लोको रिपेयरिंग शेड के पास शुक्रवार की देर शाम झाड़ियों में अचानक आग लग गई. आग धीरे–धीरे रेलवे विभाग के कार्यालय की तरफ बढ़ती जा रही है. सूचना पाकर आरपीएफ मौके पर पहुंची और अपने स्तर से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई पर आग पर काबू नही पाया जा सका जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई है. बताया जाया है कि जिस जगह आग लगी वहां से डीजल स्टोरेज यूनिट पास ही है. झाड़ियों में पेड़ से सूखे पत्ते होने की वजह से आग तेजी से फैल रही है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment