Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपा नेता शैलेश सिंह व बंटी सिंह समर्थकों में मारपीट, मामला दर्ज

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता शैलेश सिंह और जम्बू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह के समर्थकों के बीच शुक्रवार की रात मारपीट हो गयी थी. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से सीतारामडेरा थाने में अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-get-the-uniform-removed-in-an-hour-you-know-who-i-am/">जमशेदपुर

: एक घंटे में वर्दी उतरवा देंगे जानते हो मैं कौन हूं…

क्या कह रहे हैं दोनों

जम्मू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह का कहना है कि भाजपा नेता शैलेश सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया है. जबकि शैलेश सिंह का कहना है कि जम्बू अखाड़ा के पास बराबर जमघट लगा रहता है. वहां पर महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की जाती है. इसी का विरोध करने पर बंटी के भाई और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों मामले की जांच की जा रही है. मामले में किसी भी पक्ष की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

घटना में कई लोग हुये हैं घायल

घटना में सोनी मुखी, बंटी, रूपा चंद्रा, बृजकिशोर, हरेंद्र उपाध्याय के अलावा  अमन और सौरभ चौधरी घायल हुये हैं. बंटी का कहना है कि शुक्रवार की रात विवाद हुआ था. इसी मामले में शनिवार को शैलेश गुप्ता अपने समर्थकों को लेकर घर में घुस गये और जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों मामले की जांच की जा रही है. मामले में किसी भी पक्ष की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-student-dies-due-to-drowning-in-konar-dam-while-taking-bath-companions-fled/">बेरमो

: नहाने के दौरान कोनार डैम में डूबने से छात्र की मौत, साथी छोड़कर भागे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही