Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: कदमा में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट, काउंटर केस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक में दो पड़ोसियों के बीच पुराने विवाद को लेकर मंगलवार की शाम मारपीट हो गयी. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर कदमा थाने में अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है. इसमें से एक पक्ष की ओर से मारपीट कर गले से सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया गया है जबकि दूसरे पक्ष की ओर से गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bike-rider-dies-after-colliding-with-divider-on-tata-kandra-road/">आदित्यपुर

: टाटा-कांड्रा मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

केस- वन

पहले पक्ष में कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक होल्डिंग नंबर 89 के रहने वाले सूरज प्रसाद ने मामला दर्ज कराया है. मामले में आरोपी अपने ही पड़ोसी गोलु यादव और एक अज्ञात व्यक्ति को बनाया है. सूरज का कहना है कि 28 अप्रैल की रात 10.30 बजे वे अपने घर के पास ही खड़े थे तभी आरोपियों ने शास्त्रीनगर में घेर लिया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. कारण पूछने पर मारपीट की और चेन की छिनतई कर ली.

केस- टू

दूसरे पक्ष की ओर से ब्लॉक नंबर एक के रहने वाले गोलु यादव ने मामला दर्ज कराया है. इस मामले में आरोपी सूरज साव और मीना देवी को बनाया गया है. मामले में कहा गया है कि 28 अप्रैल की शाम दोनों आरोपी शास्त्रीनगर में पहुंचे हुये थे. इस बीच दोनों ने पहले गाली-गलौज की. कारण पूछने पर मारपीट कर घायल कर दिया. घटना एक सप्ताह के बाद थाने तक पहुंचा. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस जांच कर रही है. मामले में किसी पक्षों की ओर से गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/adani-wilmar-acquires-kohinoor-becomes-countrys-largest-fmcg-company/">अडानी

विल्मर ने कोहिनूर का किया अधिग्रहण, देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही