Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा गाराबासा विवाद के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाराबासा में जिप प्रत्याशाी किशोर यादव के पक्ष में वोट दिलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसेक बाद युवक अपने घर पर जाकर अपने परिवार वालों को लेकर लाठी-डंडे के साथ पहुंच गया. कौशल किशोर मंडल और उसके परिवार के लोगों ने महेश सिंह पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. घटना के दौरान काजल कुमारी ने एक महिला पुलिस को भी दांत से काट लिया. किसी तरह से पुलिस ने विवाद को शांत कराया. बाद में घटनास्थल पर खुद एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन पहुंचे और पूरी जानकारी ली. इसके पहले ही बागबेड़ा पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत करवा चुकी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-atm-changer-jugsalai-arrested-from-ashoka-hotel/">जमशेदपुर:

एटीएम कार्ड बदलने वाला जुगसलाई अशोका होटल से गिरफ्तार

कन्हैया सिंह के भाई महेश पर है मारपीट करने का आरोप

मामले में काजल कुमारी का कहना है कि उसका भाई बूथ पर वोट डालने के लिये गया था. इस बीच ही महेश सिंह ने मारपीट की थी. घटना के बाद काजल के परिवार के लोग पहुंचे तब महेश सिंह ने उनके साथ भी मारपीट की. वहीं महेश का कहना है कि किशोर यादव के समर्थन  में कौशल किशोर का बेटा मतदाताओं को वोट देने के लिये बोल रहा था. इस कारण से उसे वहां से भगाया गया था. इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर आया और उनपर हमला कर दिया. इधर एसएसपी का कहना है कि वोट डालने के लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर बागबेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि लिखित मिलने पर दोनों पक्षों की सुनी जायेगी.

मंदिर का पुराना विवाद आया है चुनाव के दिन सामने

पूरे मामले में जानकार लोगों का कहना है कि महेश सिंह के साथ कौशल किशोर मंडल के बेटे का पहले से ही मंदिर को लेकर विवाद चला रहा है. वही पुराना विवाद शुक्रवार को चुनाव के दिन सामने आया है. मंदिर कमेटी के 72 साल के उदय नारायण सिंह व अन्य पर आरोपी पक्ष की ओर से दुष्कर्म का प्रयास का मामला दर्ज कराया गया था. महेश सिंह जब मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बने तब उनके खिलाफ पूर्व में पिस्तौल सटाकर हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाया गया था. कंचन के बारे में बताया जा रहा है कि उसने स्कूल के सामने लगे पिलर से अपना सिर फोड़ लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-five-arrested-for-sumo-theft-from-telco-gunjan-has-also-been-jailed-for-murder-kidnapping/">जमशेदपुर:

टेल्को से सूमो चोरी में पांच गिरफ्तार, गुंजन हत्या-अपहरण में भी गया है जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही