Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची में क्वार्टर खाली कराने को लेकर देवरानी-जेठानी में मारपीट, एमजीएम में चल रहा है ईलाज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : साकची थाना अंतर्गत सेंड लाइन रोड में टाटा स्टील का क्वार्टर (एल-टू/15) खाली कराने को लेकर शुक्रवार की सुबह देवरानी एवं जेठानी में भिड़ंत हो गई. इस दौरान देवरानी प्रेम कौर ने जेठानी अमरजीत कौर का रड से मारकर सिर फोड़ दिया. इस घटना के बाद घायल अमरजीत कौर थाना पहुंची. जहां से पुलिस ने उन्हें चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. अमरजीत कौर ने बताया कि उसके पति गुरमीत सिंह टाटा स्टील में कार्यरत थे. इसी वर्ष छह मई को को उनके पति की कैंसर से मौत हो गई. पति की मौत के बाद कंपनी ने एक साल के लिए क्वार्टर रहने के लिए दिया है. उक्त अवधि पूरी हो गई है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने देवर जसबीर सिंह व देवरानी प्रेम कौर को घर रहने के लिए दिया था. अब दोनों घर खाली करने से इंकार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-historic-bonus-of-rs-317-51-crore-in-tata-steel/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील में 317.51 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बोनस

क्वार्टर छोड़ने के एवज में मांग रहे पैसे

अमरजीत कौर ने बताया कि देवर व देवरानी का कहना है कि वे उन्हें एक फ्लैट लेकर दे. साथ ही घर खाली करने के लिए दस हजार रुपये खर्च दे तभी क्वार्टर खाली करेंगे. सुबह वह शौचालय में काम करने के लिए जा रही थी, तभी पीछे से रड से मारकर सिर फोड़ दिया. अमरजीत कौर का कहना है कि आए दिन दोनों उसे प्रताड़ित करते हैं. कभी छत की टीन खोल देते हैं. देवर तो शराब पीकर गाली गलौज करता है. इसका उसके बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है. अब तक कई बार देवर व देवरानी की प्रताड़ना का शिकार होकर थाना में शिकायत कर चुकी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-current-in-bamboo-pole-in-mango-woman-faints-after-being-hit/">जमशेदपुर

: मानगो में बांस के खंभे में आया करंट, चपेट में आने से महिला हुई बेहोश
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही