Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : लौह नगरी में फिल्म इंस्टीट्यूट ऑफ जमशेदपुर का शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : " सितारों में इतनी हिम्मत नहीं कि वह हमारी किस्मत का फैसला करें, बल्कि हमारी किस्मत हमारे हाथों में है " शेक्सपियर के इस कथन को चरितार्थ करते हुए जमशेदपुर में फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट ऑफ जमशेदपुर की शुरुआत हुई है. बॉलीवुड अभिनेता, लेखक व निर्देशक मोहम्मद हबीब के निर्देशन में शहर के कलाकार अभिनय के साथ-साथ लेखन और निर्देशन के गुर सीखेंगे. इंस्टीट्यूट और स्टूडियो का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर झारखंड ह्यूमनिटी फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट राहत हुसैन मौजूद थे. मानगो के होराइजन मॉल में स्थित इस इंस्टीट्यूट में एडमिशन शुरू है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-mla-along-with-bjp-workers-listened-to-pm-modis-mind/">साहिबगंज

: बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी

शहर में थी इंस्टीट्यूट की जरूरत

मुख्य अतिथि सुरेश सोंथालिया ने कहा की यह हमारे शहर के लिए एक अच्छा अवसर है. जब मोहम्मद हबीब जैसे कलाकार का अनुभव शहर के युवा कलाकारों की प्रतिभा को निखारने में मिलेगा. हमारे शहर को ऐसे इंस्टीट्यूट और स्टूडियो की जरूरत थी. अभिनेता एडिटर मसरूर सिद्दीकी ने कहा सेलिब्रेशन स्टूडियो मे डबिंग व एडिटिंग के साथ-साथ कंप्लीट पोस्ट प्रोडक्शन होगा और शहर के फिल्ममेकर को अपनी फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन एक छत के नीचे मुहैया कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-cycle-rally-program-on-sports-day/">बेरमो

: खेलकूद दिवस पर साइकिल रैली कार्यक्रम

कैमरे पर होगी युवाओं की ट्रेनिंग

मोहम्मद हबीब ने बताया कि इस इंस्टिट्यूट की खासियत इसका प्रैक्टिकल होगा. छात्र-छात्राओं की ट्रेनिंग ज्यादातर कैमरे पर की जाएगी. एक्ट फॉर कैमरा का लक्ष्य सिनेमा के अभिनय की बारीकियों से रूबरू होना है. साथ ही डबिंग जैसी विधा से भी स्टूडेंट को ट्रेंड किया जाएगा. एक्टिंग क्लास का पहला बैच 5 सितंबर से शुरू होने वाला है. मानगो में होराइजन मॉल में स्थित इंस्टिट्यूट में एडमिशन की प्रक्रिया चालू है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही