Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट को अब तक नहीं मिली मंजूरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना में फिल्टर प्लांट के निर्माण का प्लान खटाई में पड़ता नजर आ रहा है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्यपुर डिवीजन ने दो महीना पहले स्वीकृति के लिए इसकी फाइल विभाग को भेजी थी. तब से यह फाइल वहीं लंबित पड़ी हुई है. अभी तक इस पर स्वीकृति नहीं मिली है. प्लान को स्वीकृति मिलने के बाद इसका टेंडर जारी होगा. योजना को स्वीकृति नहीं मिलने से बागबेड़ा कॉलोनी के लोगों में नाराजगी है. भाजपा नेता सुबोध झा का कहना है कि सरकार फिल्टर प्लांट की योजना को जल्द धरातल पर उतारे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-cow-being-tied-to-the-gate-of-health-and-wellness-center-built-at-a-cost-of-lakhs/">चाकुलिया

: लाखों की लागत से निर्मित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के गेट से बांधी जा रही गाय

बागबेड़ा कॉलोनी के लोगों को हो रही है गंदे जल की आपूर्ति

बागबेड़ा कॉलोनी के लोगों को गंदे जल की आपूर्ति हो रही है. कॉलोनी के लोगों को बिना जल शोधन किए हुए पानी की सप्लाई की जा रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग टाटा स्टील से रॉ वाटर लेता है और इसे बागबेड़ा कॉलोनी को सप्लाई कर देता है. जो लोग जानते हैं वह इस पानी का प्रयोग सिर्फ कपड़ा धोने या घर धोने आदि में करते हैं. लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जो जानकारी के अभाव में इसका उपयोग खाना बनाने आदि में भी कर लेते हैं. इस तरह यह स्थिति काफी खतरनाक है. इसी से निजात दिलाने के लिए बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में सरकार ने दो करोड़ रुपये की लागत से फिल्टर प्लांट बनाने का फैसला किया था. लेकिन अफसरशाही के चलते योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-ho-society-will-celebrate-the-birth-anniversary-of-guru-lako-bodra-on-november-19/">चाईबासा

: आदिवासी हो समाज मनाएगा 19 नवंबर को ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही