Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में अब जल्द ही शुद्ध पानी की आपूर्ति होगी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुख्य अभियंता ने बिष्टुपुर में आदित्यपुर मोड़ स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय परिसर में एक फिल्टर प्लांट के निर्माण को मंजूरी दे दी है. यह फिल्टर प्लांट दो करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा. हेड क्वार्टर से हरी झंडी मिलने के बाद अब विभाग इसका टेंडर निकालेगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/organized-know-your-district-administration-program-on-6th-july-in-ghatshila-college-campus/">घाटशिला
महाविद्यालय परिसर में 6 जुलाई को “जानें अपने जिला प्रशासन को” कार्यक्रम का आयोजन
: वर्ष 2023 में 13 फरवरी से होगा दिव्य महाकुंभ का आयोजन
महाविद्यालय परिसर में 6 जुलाई को “जानें अपने जिला प्रशासन को” कार्यक्रम का आयोजन
फिल्टर प्लांट के निर्माण का निकलेगा ग्लोबल टेंडर
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिल्टर प्लांट के निर्माण का ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी उन्हें प्लांट के प्रोजेक्ट की स्वीकृति की जानकारी नहीं है. रांची से पत्र आएगा तो जानकारी मिलेगी और इसके बाद ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-divya-mahakumbh-will-be-organized-from-february-13-in-the-year-2023/">जमशेदपुर: वर्ष 2023 में 13 फरवरी से होगा दिव्य महाकुंभ का आयोजन
Leave a Comment