Search

Jamshedpur : कीर्तन और सिख इतिहास मुकाबला का फाइनल रविवार को

Jamshedpur (Sunil Pandey) : “गावहो सच्ची बाणी”-2024 कीर्तन और सिख इतिहास प्रश्नोत्तरी मुकाबला का फाइनल मुकाबला रविवार को साकची गुरुद्वारा में आयोजित किया गया है. कीर्तन के फाइनल में 10 प्रतिभागी पहुंचे हैं. जिनके नाम की घोषणा भी रविवार को की जाएगी. सिख इतिहास प्रश्नोत्तरी परीक्षा और कीर्तन का ऑडिशन गत 28 जुलाई को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में प्रबंधक कमिटी के सहयोग से संपन्न हुआ था. उसके बाद गुरुवार को कीर्तन मुकाबला का सेमीफाइन हुआ. कीर्तन मुकाबला के दो ग्रुपों में 17 में से 10 प्रतिभागी फाइनल के लिए चयनित किये गये थे. रविवार की सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक इनका फाइनल होगा. उसमें जो प्रतिभागी चयनित होंगे. वह लुधियाना से आ रही जवद्दी टकसाल की बीबी सिमरन कौर के साथ कीर्तन करेंगे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-teachers-got-support-from-mla-savita-mahato/">Adityapur

: शिक्षकों को मिला विधायक सविता महतो का समर्थन

10 बजे से सजेगा कीर्तन दरबार

श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के 368वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया है. फाइनल मुकाबले के बाद साकची गुरुद्वारा में 10 बजे से महान कीर्तन दरबार सजाया जायेगा. इसमें जवद्दी टकसाल लुधियाना से प्रशिक्षण प्राप्त बीबी सिमरन कौर, पंजाब मेहता चौक वाले (बाबा बुढ्ढा जी के वंश) गुरु के उपदेशों से संगत को निहाल करेंगे. साकची के हजूरी रागी भाई संदीप सिंह और जमशेदपुर के उभरते प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी भी गुरमत के विचारों से संगत को निहाल करेंगे. आयोजनकर्ता चरणजीत सिंह और इंदर ने संयुक्त रूप से बताया कि गावहो सच्ची बाणी 2024 कीर्तन व सिख इतिहास मुकाबला आयोजित करने का उद्देश्य संगत के युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ना है. कीर्तन के विजेता बच्चों के दोनों ग्रुप को फस्ट प्राइज 31 सौ, सेकेंड 21 सौ व थर्ड प्राइज 11 सौ रुपये और साथ में प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. वहीं, सिख इतिहास प्रश्नोत्तरी मुकाबले के दोनों ग्रुप के विजेताओं को ट्राफी के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. इसके अलावा दोनों प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. इस मौके पर कई गणमान्य लोगों के साथ साथ पूरी प्रतियोगिता में सहयोग निभाने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-the-government-gave-the-status-of-revenue-village-to-10-forest-villages-of-saranda/">Kiriburu

: सारंडा के 10 वन ग्राम को सरकार ने दिया राजस्व गांव का दर्जा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp