Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 14 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला में त्रिस्तरीय पंचायत में रिक्त बचे पदों पर चुनाव कराने के उद्देश्य मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. आयोग के निर्देश के अनुसार 29 सिंतबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित करना है एवं 14 अक्टूबर को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा. इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि विभिन्न मानकों के आधार पर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर मतदान केंद्रों से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को 29 सितंबर तक भेजना है. इसके लिए रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dealer-gave-less-food-grains-card-holders-created-ruckus/">चक्रधरपुर

: डीलर ने कम दिया अनाज, कार्डधारियों ने मचाया बवाल

अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है पंचायत चुनाव

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में खाली पड़ी 360 सीटों पर उप चुनाव होना है. सभी 11 प्रखंडों में उप-चुनाव होंगे. जिसमें 358 वार्ड सदस्य, एक मुखिया व एक पंचायत समिति सदस्य के पद शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए शिड्यूल जारी किया है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अक्टूबर-नवंबर में पंचायत चुनाव कराए जाने की संभावना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही