Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची बाजार में अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर साकची बाजार में छापामारी हुई है. यह छापामारी जेएनएसी के कर्मचारियों ने की है. जेएनएसी के कर्मचारियों ने अपनी दुकान के बाहर अतिक्रमण कर सामान रखने वाले और प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला है. ऐसे 13 दुकानदारों से 4900 रुपए जुर्माना वसूला है. छापामारी करने वालों में क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत, दिलीप बारीक और गणेशराम शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-leader-harelal-mahto-distributed-relief-material-among-the-displaced-in-gunda-village/">चांडिल

: गुंडा गांव में विस्थापितों के बीच आजसू नेता हरेलाल महतो ने बांटी राहत सामग्री

कई दिनों के बाद हुई है छापामारी

साकची बाजार में दुकानदार खुलेआम प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करते हैं. इसके अलावा अतिक्रमण कर अपने दुकान की सीमा से बाहर सामान भी रखते हैं. जेएनएसी के अधिकारी और कर्मचारी पहले बराबर छापामारी करते थे और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते थे. दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाता था. लेकिन इधर एक महीने से जेएनएसी की कार्रवाई शांत थी. इसके चलते साकची में बड़े पैमाने पर दुकानदारों ने अपने दुकान के बाहर सामान रख दिया. इससे सड़कें संकिंर्ण हो गईं और बाजार में आवागमन प्रभावित होने लगा. अब जेएनएसी ने फिर कार्रवाई शुरू की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही