Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर:  कदमा आत्महत्या मामले में राहुल के साथियों पर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का एफआइआर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक के रहने वाले राहुल कुमार ने चादर को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद दूसरे दिन कदमा थाने में उसके पिता अश्वनी कुमार उर्फ राजू ने उसका साथी रवि रजक और 3-4 अज्ञात के खिलाफ थाने में आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का एफआइआर दर्ज कराया है. मामला दर्ज होते ही कदमा पुलिस आरोपी रवि रजक के घर पर पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं था. पुलिस का कहना है कि रवि की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि अज्ञात साथी और कौन-कौन है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-abduction-of-a-minor-girl-with-the-intention-of-marrying-govindpur/">जमशेदपुर:

गोविंदपुर से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण

रात के 11 बजे घर लौटा था राहुल

राहुल के पति अश्वनी कुमार ने बताया कि राहुल 7 अप्रैल की रात के 11 बजे अपने घर लौटा था. उसने तब बताया था कि उसके साथ डंडा और लात-घुसे से मारपीट की गयी है. इसमें उसका साथी रवि रजक और अन्य 3-4 भी शामिल था. उसने अपने पिता को बताया कि उसके साथियों ने अच्छा नहीं किया है. अब वह कुछ भी कर सकता है. पूरी जानकारी लेने के बाद पिता अश्वनी कुमार अपने कमरे में सोने के लिये चले गये थे. सुबह जब मां जागी तब देखा कि बेटा चादर को फंदा बनाकर लटका हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-commits-suicide-by-hanging-in-sidgora-vidyapati-nagar/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा विद्यापति नगर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpdiscuz-feedback id="wnj53aozh7" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही