Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पू्र्व सीएम के भतीजे पर रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू पर रंगदारी मांगने और घर में घुसकर जरुरी कागजात ले जाने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में उसे खिलाफ एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में मानगो जयपाल कॉलोनी निवासी सीमा देवी ने एमजीएम थाना में कमलेश साहू और गौरव राय के खिलाफ लिखित शिकायत की थी. शिकायत में सीमा ने बताया है कि 29 मार्च की शाम कमलेश और गौरव उसके घर में घुसे और रंगदारी की मांग करते हुए घर में रखे चेक और जरुरी कागजात अपने साथ ले गए. बताया जाता है कि सीमा देवी के पति विजय सिंह और कमलेश साहू ने रड़गांव में एक जमीन में रुपये लगाए हैं. दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. पुलिस ने सीमा देवी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-jalminar-of-tola-above-narsanda-has-been-lying-bad-for-a-year/">चाईबासा

: एक साल से खराब पड़ा है नरसंडा ऊपर टोला का जलमीनार

कमलेश ने भी दर्ज कराया मारपीट का मामला

इधर इस मामले में कमलेश साहू ने भी सीमा देवी के पति विजय सिंह पर मारपीट करने और पर्स से रुपये छीनने का आरोप लगाया है. कमलेश साहू द्वारा लिखित शिकायत में बताया गया है कि वह अपने काम से विजय सिंह के घर गया था. जहां विजय और 5-6 अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और पर्स से रुपये छीन लिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही