Jamshedpur (Rohit kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत नरभेरम हंसराज स्कूल के पास सोमवार को सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजित कुमार की निजी कार से टकराकर एक मजदूर घायल हो गया था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रंजित कुमार को घेर लिया और उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे. इस दौरान रंजित कुमार ने लोगों को अपना परिचय भी दिया पर लोगों ने उनकी एक न सुनी और उनके साथ धक्का मुक्की करते रहे. हालांकि, रंजित कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए खुद ही रांची के रिम्स भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-met-mla-sukhram-oraon-handed-over-letter/">चक्रधरपुर
: ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव से की मुलाकात, सौंपा पत्र
: झारखंड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी, श्रीराम इंटर कॉलेज का रिजल्ट बेहतर
: ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव से की मुलाकात, सौंपा पत्र
सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज
इधर, घटना के बाद रंजित कुमार ने बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. रंजित कुमार के लिखित आवेदन पर थाना में कदमा निवासी जीत बनर्जी और तीन अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और घेरकर जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-12th-arts-commerce-result-released-shriram-inter-college-result-better/">आदित्यपुर: झारखंड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी, श्रीराम इंटर कॉलेज का रिजल्ट बेहतर
Leave a Comment