Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : थाना हाजत में आत्महत्या का प्रयास करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो थाना हाजत में गुरुवार को लूट और मारपीट करने के आरोपी अफसर हुसैन उर्फ अफसर बच्चा ने धारदार हथियार से गला व हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था. इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है. यह प्राथमिकी मानगो थाना में पदस्थापित एएसआई विद्यानंद कुमार द्वारा दर्ज कराई गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इधर, घटना के बाद से अफसर का इलाज एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में चल रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-export-promotion-workshop-organized-by-district-industry-center-and-singhbhum-chamber/">जमशेदपुर

: जिला उद्योग केन्द्र व सिंहभूम चैंबर की ओर से निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला आयोजित

लूट के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि पिछले दिनों मानगो दाईगुटू निवासी विजय गोराई के साथ मारपीट करते हुए ग्रेंडर मशीन और रुपये लूट लिए गए थे. इस संबंध में विजय ने मानगो थाना में अफसर बच्चा, अयान बच्चा और 8-10 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सकलैन शाहिद, अयान और अफसर को गिरफ्तार किया था. सभी को मानगो थाना की हाजत में रखा गया था. इसी बीच अफसर ने धारदार हथियार से अपना हाथ और गला काट लिया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही