Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेल कर्मी के आत्मदाह मामले में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत ट्रैफिक कॉलोनी निवासी रेल कर्मी सुनील कुमार पिल्ले द्वारा आत्मदाह करने के मामले में पत्नी निरुपमा पिल्ले के बयान पर बागबेड़ा थाना में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी में व्यापारी ओम प्रकाश कसेरा, आईओडब्ल्यू के चीफ आरके सिंह, कल्याण, नंदू, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके पांडेय, जीके रॉय और अमरेंद्र को आरोपी बनाया गया है. निरूपमा ने पुलिस को बताया कि 28 जून की सुबह 9 बजे आरपीएफ उनकी घर आई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-patanjali-yog-parivar-organizes-guru-purnima-festival-in-mango/">जमशेदपुर

: पतंजलि योग परिवार ने मानगो में आयोजित किया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

आरपीएफ की कार्रवाई से तंग आकर सुनील के की आत्महत्या

ओम प्रकाश उनकी जमीन पर खुद का दावा ठोकते हुए निर्माण कार्य करवा रहा है. आरपीएफ के जवानों द्वारा उन्हें घसीटा गया. थाना ले जाकर हाजत में बंद करते हुए सभी खिड़की दरवाजों को बंद कर दिया. सभी ने सादे कागज में साइन करने का दबाव बनाया. उनके परिवार को जेल में बंद करने की धमकी भी दी गई. शाम को बागबेड़ा थाना ले जाकर माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया. इसी बीच सुनील कुमार पिल्ले ने किरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. निरुपमा ने आरोप लगाया है कि आरपीएफ की कार्रवाई से तंग आकर सुनील ने आत्महत्या की है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sai-babas-palanquin-journey-left-the-temple-on-guru-purnima-devotees-danced-fiercely/">चक्रधरपुर

: गुरु पूर्णिमा पर देवस्थान से निकली साईं बाबा की पालकी यात्रा, जमकर झूमे श्रद्धालु

आरपीएफ ने दी थी सफाई

रविवार को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके तिवारी और लैंड डिपार्टमेंट के आरके सिंह ने अपनी सफाई में कहा था कि वे लोग रेलवे के आदेश का पालन कर निर्माण कार्य करवाने गए थे. रेलवे बोर्ड की ओर से उन्हें आदेश दिया गया था कि उक्त स्थल पर ओमप्रकाश का दखल है जिसपर वे निर्माण कार्य कर रहे हैं पर उन्हें रोका जा रहा है. इस मामले को लेकर ओमप्रकाश ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर शिकायत की थी. टीम आरपीएफ के साथ उक्त स्थल पर गई थी. इस पर सुनील के परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया. उनसे जमीन के कागजात मांगे गए पर उन्होंने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. वे लोग आत्मदाह करने का प्रयास करने लगे. कोई अनहोनी ना हो इसके लिए आरपीएफ सभी को अपने साथ थाना ले गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही