Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी आत्महत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी थाना अंतर्गत मथुरा बगान निवासी अभिषेक सिंह (26) ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में मृतक के पिता भावेश ठाकुर के बयान पर गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. इधर, रविवार को अभिषेक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-power-supply-will-remain-disrupted-for-five-hours-on-monday-in-mango-and-patmada-areas/">जमशेदपुर

: मानगो व पटमदा क्षेत्र में सोमवार को पांच घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

लोन ऐप के कॉल से परेशान होकर कर ली थी आत्महत्या

अभिषेक ने पूर्व में ऑनलाइन ऐप से 10 हजार रुपये लोन लिया था. उसे अभिषेक ने वापस कर दिया था पर ऐप कंपनी वालों ने 80 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी. जब अभिषेक ने उसे देने से मना कर दिया तो कंपनी वालों ने उसके मोबाइल का कॉन्टैक्ट को एक्सेस कर रिश्तेदारों को फोन कर रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी थी. इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही