Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोर्ट परिसर के बाहर मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कोर्ट परिसर के बाहर मारपीट के मामले में भाजपा नेता अलाउद्दीन सिद्दिकी के बयान पर सीतारामडेरा थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में कदमा निवासी संजीव कुमार सिंह, मुकेश सिंह, उज्जवल सिंह, अभिलाषा सिंह और निशा कुमारी के अलावा अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. अलाउद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने काम से कोर्ट आये थे, जहां सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए अपहरण का प्रयास किया. वह किसी तरह भागते हुए थाना पहुंचे. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले जांच की जा रही है.  इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-akhand-harinam-sankirtan-in-fadlogoda-from-28th-preparations-complete/">चांडिल

: फदलोगोड़ा में अखंड हरिनाम संकीर्तन 28 से, तैयारी पूरी

घटना के बाद एसएसपी कार्यालय में भिड़े थे दोनों पक्ष

इधर, कोर्ट में हुए मामले के बाद एसएसपी से मामले की शिकायत करने पहुंचे संजीव सिंह पर हमला कर दिया गया था. दोनों पक्ष एसएसपी कार्यालय में ही भिड़ गए थे. घटना के बाद बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची थी और सभी को थाना ले गई थी. मामले में संजीव को चोट आई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही