Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 15 के पास मानगो नगर निगम कर्मी तनुश्री आदित्य से शनिवार सुबर बाइक सवार बदमाश ने मंगलसूत्र की छिनतई कर ली थी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तेजी से हाइवे की ओर फरार हो गया था. इधर, घटना के बाद पीड़िता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान भी कर ली है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. बता दें कि मानगो नगर निगम कर्मी तनुश्री शनिवार सुबह अपने घर से काम के लिए निकली थी. सुबह 8.45 बजे वह काम कर अपने घर वापस लौट रही थी. तभी बाइक सवार बदमाश ने पीछे से आकर झपट्टा मारते हुए उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गया था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-1001-women-take-out-kalash-yatra-on-dev-snan-purnima/">घाटशिला
: देव स्नान पूर्णिमा पर 1001 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : नगर निगम कर्मी से मंगलसूत्र छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज
Leave a Comment