Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 पर शनिवार देर रात ऑटो की टक्कर से दूध विक्रेता 77 वर्षीय जगनारायण मिश्रा की मौत हो गई थी. घटना के बाद सोमवार को मृतक के बेटे अमित कुमार के बयान पर पुलिस ने ऑटो संख्या JH05Dk 1749 के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घटना के बाद पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है. हालांकि चालक अब तक फरार बताया जा रहा है. बता दें कि शनिवार देर रात जगनारायण मिश्रा साइकिल से सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-condolence-meeting-organized-on-the-death-of-musician-swapan-tiwari/">जमशेदपुर

: संगीतकार स्वपन तिवारी के निधन पर शोक सभा आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही