Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह मानसरोवर होटर के पास शुक्रवार रात मारपीट कर रवि दुर्गे की हत्या कर दी गई थी. रवि का शव काशीडीह काली मंदिर के पास मिला था. इधर, मामले को लेकर रवि के भाई अमर से बयान पर पुलिस ने सतीश सिंह पर हत्या का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत के बाद पुलिस ने सतीश के घर छापेमारी भी की पर वह फरार था. शनिवार को रवि के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bsp-organized-a-camp-under-the-chalo-to-village-program/">चाईबासा

: बीएसपी ने गांव की ओर चलो कार्यक्रम के तहत लगाया शिविर

शिव बारात के दौरान हुई थी मारपीट

रवि के भाई अमर ने बताया कि काशीडीह से शिव बारात निकली थी. मानसरोवर होटल के पास किसी बात को लेकर सतीश से उसका झगड़ा हुआ था. उन्हें कुछ लोगों ने बताया कि सतीश और अन्य युवकों ने मिलकर रवि की पिटाई कर दी थी. थोड़ी देर बाद काली मंदिर के पास वह अचेत अवस्था में पाया गया. उसकी छाती में चोट के निशान थे और दोनों घुटने छिले हुए थे. उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्तपाल पहुंचाया जहां से उसे टीएमएच रेफर किया गया पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : चेक">https://lagatar.in/check-bounce-case-ameesha-patel-gave-five-checks-to-return-the-money-will-return-rs-2-crore-75-lakhs/">चेक

बाउंस केस: अमीषा पटेल ने पैसे वापस करने के लिए दिये पांच चेक, 2 करोड़, 75 लाख करेंगी वापस

पोटका : कुदादा सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kudada-Road.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका-कुदादा मुख्य सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग द्वारा 11.5 किलोमीटर सड़क की मरम्मत 9 करोड़ की लागत से किया जायेगा. शनिवार को विधायक संजीव सरदार ने कुदादा सड़क राइडिंग क्वालिटी सुधार और मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सड़क विकास की अहम कड़ी होती है. इससे बहुआयामी विकास का रास्ता खुलता है. कनेक्टिविटी जितनी बेहतर होगी, उतना ही फायदा उस क्षेत्र के निवासियों को होता है. इसे भी पढ़ें : चेक">https://lagatar.in/check-bounce-case-ameesha-patel-gave-five-checks-to-return-the-money-will-return-rs-2-crore-75-lakhs/">चेक

बाउंस केस: अमीषा पटेल ने पैसे वापस करने के लिए दिये पांच चेक, 2 करोड़, 75 लाख करेंगी वापस
उन्होंने कहा कुदादा सड़क के मजबूतीकरण हो जाने से विकास को एक नई दिशा मिलेगी, इससे आवागमन सुलभ और आसान हो जायेगा. कई गांव क ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जमशेदपुर से आवागमन अधिक आसान होगा लोगों को आने-जाने में समय की बचत होगी. शिक्षा, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. इलाके का सामाजिक- आर्थिक उत्थान होगा और पर्यटन के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, सुनील महतो, चंद्रावती महतो, बबलू चौधरी समेत ग्रामीण व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sail-workers-go-on-strike-in-the-mine-against-0-50-da-cut/">किरीबुरु

: 0.50 डीए कटौती के खिलाफ सेलकर्मियों ने खदान में की हड़ताल

डुमरिया : बाल विवाह रोकने की ली शपथ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Dumaria-Shapath-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के सहयोग से कला मंदिर जमशेदपुर के तत्वाधान में धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत नरसिंहबहाल आंगनबाड़ी प्रांगण में शनिवार को मुखिया गुमी सोरेन की अध्यक्षता में महिला दिवस, बाल शिक्षा, बाल श्रम, बाल यौन शोषण विषय पर चर्चा आयोजित की गई. कला मंदिर जमशेदपुर की ओर से एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के तहत डुमरिया प्रखंड के 90 गांव में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल यौन शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए काम किया जा रहा है. महिला दिवस के उपलक्ष में बाल अधिकार एवं बाल शिक्षा को प्रेरित करने के लिए विशेष फोकस देने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-agitator-sangharsh-morcha-imposed-economic-blockade-on-various-demands/">धनबाद

: आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर आर्थिक नाकेबंदी की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कला मंदिर के जिला सपोर्ट पर्सन राम लगन साहू ने लड़की के शादी 18 वर्ष से पहले एवं लड़के की शादी 21 से पहले नहीं करने के ऊपर जोर दिया. साथ ही अपने गांव के बच्चों को स्कूल भेजने की सलाह दी. इस अवसर पर मुखिया के नेतृत्व में उपस्थित सभी ग्रामीण महिलाएं, एएनएम दीदी, सहीया दीदी ने अपने पंचायत को बाल विवाह मुक्त करने का शपथ लिया. कार्यक्रम में संस्था की ओर से राम लखन साहू, लक्ष्मी सरदार, गालू मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही