Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोर्ट से हथियार के साथ गिरफ्तारी में 5 पर नामजद प्राथमिकी

Jamshedpur (Ashok Kumar) : कोर्ट परिसर से शनिवार को हथियार के साथ गिरफ्तारी के मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने एएसआइ सुदर्शन कुमार सुमन के बयान पर अंशु चौहान समेत कुल पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपियों में भुइयांडीह लाइन नंबर 4 का रहनेवाला आयुश चौहान उर्फ अंशु चौहान के अलावा बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रधानटोला का रहनेवाला कन्हैया सिंह, जुगसलाई काली मंदिर रोड का रहनेवाला बंटी सिंह उर्फ पोलु, बागबेड़ा प्रधानटोला का आशीष तिवारी और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का बुलु तिवारी उर्फ अजय तिवारी शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-saheb-is-roaming-freely-accused-of-murder/">जमशेदपुर

: एसएसपी साहेब खुलेआम घूम रहे हैं हत्या के आरोपी

हथियार लेकर कोर्ट में घुसते समय पकड़ा गया था अंशु

अंशु चौहान शनिवार को लोडेड हथियार लेकर कोर्ट का मेन गेट पार कर चुका था. भीतर के गेट पर वह जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया था. घटना के समय तो कई पुलिसवाले ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन सिर्फ सुदर्शन कुमार सुमन ने ही उसे खदेड़कर दबोचने का काम किया. इसके बाद एसएसपी ने एएसआइ सुदर्शन को रिवार्ड देने की भी घोषणा की है.

कन्हैया सिंह की जमानत पर सुनवायी के लिये आया था अंशु

अंशु के बारे में बताया जा रहा है कि उस दिन वह कोर्ट में कन्हैया सिंह की जमानत पर सुनवायी की जानकारी के लिये आया हुआ था. कन्हैया सिंह के खिलाफ एक जनवरी 2023 को ही बागबेड़ा और जुगसलाई थाने में लूट और फायरिंग करने का केस दर्ज हुआ था. इसी मामले में उसकी जमानत पर कोर्ट में सुनवायी होने वाली थी. 2020 में नीतिबाग कॉलोनी में हुई गैंगवार में अंशु जेल गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/will-make-jamshedpur-a-safety-secure-city-prabhat-kumar/">जमशेदपुर

को सेफ्टी सिक्योर सिटी बनायेंगे- प्रभात कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही