Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंजीत हत्याकांड में गणेश सिंह पर नामजद प्राथमिकी, फरार

 
Jamshedpur  (Ashok Kumar) : टेल्को सबुज कल्याण संघ दुर्गापूजा पंडाल के पास 3 अक्तूबर को हुई रंजीत सरदार उर्फ रंजीत सिंह की हत्या के मामले में टेल्को पुलिस ने मानगो डिमना रोड के रहने वाले गणेश सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. गणेश सिंह करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं. गणेश का नाम रंजीत के परिवार के लोगों ने ही पुलिस के समक्ष लिया था. घटना के संबंध में टेल्को थाने में रंजीत की बेटी तरणजीत के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. घटना में गणेश सिंह का नाम आते ही गणेश सिंह फरार हो गये हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिये लगातार उनके आवास पर छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ranjit-was-murdered-in-old-enmity-ssp/">जमशेदपुर

: पुरानी रंजिश में की गयी थी रंजीत की हत्या : एसएसपी

साइड में ले जाकर बात करने लगा तभी दो लोगों ने मारी गोली

रंजीत की बेटी तरणजीत ने मामले में कहा है कि घटना के दिन एक आदमी आया और पापा को साइड में ले जाकर बातचीत करने लगा. इसके ठीक थोड़ी देर के बाद ही दो लोग बाइक पर सवार होकर आये और पापा को गोली मार दी. गोली मारने के बाद सभी लोग वहां से बाइक पर ही फरार हो गये. इसके बाद पापा जमीन गिर गये. थे. घटना के बाद ही तरणजीत ने इसकी जानकारी अपने घर में फोन कर मम्मी को दी थी. इसके बाद ही परिवार के लोग और पुलिस भी पहुंची. इस बीच कोई भी पापा के करीब नहीं गया.

24 दिसंबर 2021 को हुई था गणेश सिंह पर बम से हमला

मानगो डिमना रोड के रहने वाले करणी सेवा के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह पर 24 दिसंबर 2021 को सोनारी साई मंदिर चौक पर बम से हमला किया गया था. घटना के समय गणेश सिंह सर्किट हाउस स्थित अपने रेस्टोरेंट की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उनपर बम से हमला किया था. घटना के बाद गणेश सिंह ने घटना में आरोपी अमरनाथ सिंह व उसके साथियों को बनाया था. रंजीत सिंह की बात करें तो वह अमरनाथ सिंह का ही दाहिना हाथ था. ऐसे में रंजीत की हत्या के बाद परिवार के लोग भी अब गणेश सिंह को आरोपी बनाये हुये हैं.

अज्ञात में से है शोले और अनिल

टेल्को पुलिस ने रंजीत हत्याकांड में शोले और अनिल का नाम जांच में सामने लायी है. इसके अलावा भी इस मामले में अन्य लोग भी हो सकते हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा है कि मामले में हत्याकांड से जुड़े किसी व्यक्ति को भी नहीं छोड़ा जायेगा. पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जल्द ही न्यायिक हिरासत में भेजेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-snatch-in-gamharia-with-national-referee-returning-home-with-family/">जमशेदपुर

: परिवार संग घर लौट रहे राष्ट्रीय रेफरी के साथ गम्हरिया में छिनतई का प्रयास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही