Search

 
 
 

जमशेदपुर: बर्मामाइंस फायरिंग में तीन पर नामजद प्राथमिकी

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के डनलप मैदान में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कैरेज कॉलोनी आरपीएफ बैरक के पास रहने वाले अजीग गुप्ता के बयान पर तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती का मो. शाहरूख, मो. अफजल और कैरेज कॉलोनी साहू टिंबर का बसंत उपाध्याय को आरोपी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhilesh-singh-was-in-jail-on-january-1-2013-but-havildar-gave-testimony-in-court-saw-him-running-in-baridih-on-the-same-day/">जमशेदपुर:

 गैंगस्टर अखिलेश सिंह एक जनवरी 2013 को जेल में था बंद, लेकिन हवलदार ने कोर्ट में दी गवाही- उसी दिन बारीडीह में उसे भागते देखा

घटना के बाद से ही फरार है सभी आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गये हैं. घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक मिस फायर किया हुआ गोली भी बरामद किया है. गोली बरामद होने से पुलिस को लग रहा है कि घटना  में सच्चाई है. घटना के दिन शाहरूख ने अजीत गुप्ता को फोन करके घर से बुलाया था और उसपर फायरिंग की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-at-4-places-in-burmines-in-25-days-one-dead/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में 25 दिनों में 4 जगहों पर फायरिंग, एक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही