Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पार्टनरशीप में विवाद के बाद किया चोरी का एफआइआर

Jamshedpur (Ashok Kumar) : उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 के रहने वाले शेख मंजूर ने जिंदे पाजी उर्फ हरजिंदर सिंह के साथ पार्टनरशीप में उलीडीह में एक फैक्ट्री खोली थी. पार्टनरशीप में विवाद होने के कारण फैक्ट्री को बंद कर दिया गया. इस बीच केयर टेकर को फैक्ट्री की देख-रेख की जम्मेवारी दी गयी थी. पार्टनरशीप विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार को मामला उलीडीह थाने तक पहुंचा. अंततः पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-avail-the-benefits-of-the-central-government-health-scheme-for-just-rs-135/">जमशेदपुर

: मात्र 135 रुपये में उठायें सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम का लाभ

इन्हें बनाया गया है आरोपी

पूरे मामले में आरोपी जवाहरनगर रोड नंबर 16 माधोबाग के रहने वाले पार्टनर जिंदे पाजी के अलावा डिमना मंगल कॉलोनी का दिलीप गोराई, मनोज गोराई, जयमनी गोराई और मानगो टीओपी के पास का मो. इम्तियाज, मानगो रोड नंबर 14 का मो. रियाज को बनाया गया है.

मंगल कॉलोनी में है फैक्ट्री

फैक्ट्री के बारे में बताया गया कि वह उलीडीह थाना क्षेत्र के मंगल कॉलोनी में है. फैक्ट्री वर्ष 2014 से ही बंद पड़ी हुई है. इस बीच फैक्ट्री की देख-रेख का जिम्मा केयर टेकर पर ही था. मामले में पार्टनर जिंदे पाजी के अलावा 5 केयर टेकर को भी आरोपी बनाया गया है. फैक्ट्री के भीतर से मशीन और पार्टस की चोरी होने का आरोप लगाया गया है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच अपने स्तर से कर रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-protest-against-the-theft-of-coal-massas-stopped-transporting-in-bermudi-ocp/">धनबाद

: कोयला चोरी के विरोध में मासस ने बरमुड़ी ओसीपी में ठप की ट्रांसपोर्टिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही