Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे पर एफआइआर

Jamshedpur : मानगो पुलिस ने पारडीह के रहने वाले जीवन कुमार सिंहदेव के बयान पर कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. आरोप है कि सोमवार को आरोपी घातक हथियार लेकर पहुंचे थे और जीवन के साथ गाली-गलौज की. धमकी भी दी और चहारदीवारी को भी तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-country-liquor-shop-employee-missing-from-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा से देशी शराब दुकान का कर्मचारी लापता

इन्हें बनाया गया है आरोपी

मामले में आरोपी आनंद बिहारी दुबे के अलावा अवध बिहारी दुबे, जितेंद्र उपाध्याय, एके लाल, सनी सिंह, धावजीत बाकची, अमित पांडेय के अलावा कई अज्ञात को को बनाया गया है. घटना के बारे में  बताया गया है कि दोपहर के 12.30 बजे सभी आरोपी चेपापुल रोड पर स्थित जीवन की जमीन पर पहुंचे हुये थे. इस बीच आरोपियों ने मिलकर चहारदीवारी को जमींदोज कर दिया और धमकी दी. इधर पूरे मामले में आनंद बिहारी दुबे ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने जीवन की जमीन उनके पिता से 2017 में खरीदी थी. यह जमीन उनके भाई के पत्नी के नाम पर है. म्यूटेशन 2018 में कराया गया था. इसे भी पढ़ें : बूढ़ा">https://lagatar.in/a-campaign-will-be-launched-to-eliminate-the-remaining-naxalites-after-being-wiped-out-from-the-old-mountain-dig-rajkumar-lakra/">बूढ़ा

पहाड़ से सफाये के बाद बचे हुए नक्सलियों के खात्मे के लिए चलाया जायेगा अभियान- डीआईजी राजकुमार लकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही