Search

 
 
 

जमशेदपुर : बस में आग लगने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज समेत दो खबरें

 
  • उलीडीह में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाले चार गिरफ्तार
Jamshedpur (Rohit Kumar)  : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत बजरंग नगर में 10-11 अक्टूबर की रात खड़ी बस में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी थी. बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी. इस घटना को लेकर बस मालिक युक्ती जुनेजा के बयान पर गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. युक्ती ने पुलिस को बताया कि बस टाटा मोटर्स में चलती है. बस का चालक बजरंग नगर में रहता है. 10 अक्टूबर की रात बस चालक के घर के बाहर खड़ी थी. इसी बीच किसी ने बस में आग लगा दी. आग लगने के बाद जब टायर फटने की आवाज आई, तब लोगों को जानकारी मिली. इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. जब तक दमकल मौके पर पहुंची, तब तक बस जलकर राख हो गयी थी.

उलीडीह में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाले चार गिरफ्तार

Jamshedpur  : जमशेदपुर की उलीडीह पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है. पुलिस ने शंकोसाई रोड नंबर 4 खड़िया बस्ती स्थित एक खाली जमीन पर शनिवार देर शाम छापेमारी कर नशीला पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी शुभम तुबिद, चंद्रमणी पांडेय उर्फ विक्की पांडेय, अजय कुमार शर्मा और छोटू शर्मा शामिल है. आरोपियों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर, गांजा और नकद बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ युवक नशे का कारोबार कर रहे है. सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देख सभी इधर-उधर भागने लगे. पर पुलिस ने सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस ने रविवार को सभी को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-laid-for-two-road-construction-works-in-river-view-colony-baghbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा के रिवर व्यू कॉलोनी में दो सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही