Search

जमशेदपुर : कृष्णा की मौत मामले में कथित पत्नी समेत चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड निवासी कृष्णा यादव के मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक के पिता प्रेमचंद यादव के बयान पर कथित पत्नी रिमा सिंह समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में रोहित सिंह, गुड़िया देवी और अशोक दास को भी आरोपी बनाया गया है. प्रेमचंद द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया है कि रिमा और आरोपियों द्वारा मिलकर ही कृष्णा की हत्या कर दी गई है. इधर, शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामला दर्ज होने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-four-criminals-arrested-for-demanding-levy-in-the-name-of-cpi-maoist/">चाईबासा

: भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी मांगने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

ये था मामला

कथित पत्नी रीमा के अनुसार उसने कृष्णा के साथ मंदिर में शादी की थी. शादी के बाद कृष्णा परिवार वालों से अलग होकर रहने लगा था. वह गुरुवार को गांव से वापस आया और फ्लैट की चाबी ले जाकर खुद को फ्लैट में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं परिजनों के अनुसार रीमा ने कृष्णा को अपने जाल में फंसा रखा था. कृष्णा की शादी कहीं और होनी थी. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था. जिसके बाद रीमा ने कृष्णा की हत्या कर दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp