Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में 4 टायर दुकानों का फायर ऑडिट, कहीं नहीं मिला अग्निशमन यंत्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बिष्टुपुर में चार दुकानों का फायर ऑडिट किया. इन सभी दुकानों में न तो अग्निशमन यंत्र मिला है और ना ही किसी ने अग्निशमन विभाग से फायर एनओसी लिया है. इनमें से दो दुकान के मालिक आवासीय परिसर में गोदाम का संचालन भी कर रहे हैं. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने इन चारों टायर दुकानदारों को नोटिस जारी कर नियम संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. अब इन चारों टायर दुकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-shyam-dhan-purti-in-baranga-and-ranjeet-tigga-as-upamukhiya-in-lylore/">मनोहरपुर:

बरंगा में श्यामधन पूर्ति और लाइलोर में रंजीत तिग्गा बने उपमुखिया

मानगो में टायर गोदाम में आग लगने के बाद हो रही है फायर ऑडिट

मानगो में एनएच-33 पर रिहायशी इलाके में टायर गोदाम में आग लगने की घटना के बाद डीसी विजया जाधव ने जेएनएसी को फायर ऑडिट करने का निर्देश दिया था. इसी को देखते हुए जेएनएसी ने बिष्टुपुर इलाके की 4 टायर दुकानों का फायर आडिट की है. इन चारों दुकानों में लापरवाही मिली है. अगर इन में आग लग जाए तो बुझाने के कोई इंतजाम नहीं हैं. अगर यहां आग लगती है तो तबाही की आशंका है. खुराना इंटरप्राइजेज ने टायर का   भंडारण कहीं नहीं होने की बात बतायी. इनके भंडारण स्थल पर भी अग्निशमन यंत्र नहीं है. बिष्टुपुर के मेन रोड में टायर जंक्शन नामक दुकान है. लेकिन इनका भंडारण आवासीय परिसर के कैंपस में एक कमरे में है. इसमें 100 टायर का भंडारण किया गया है. यहां भी कोई अग्निशमन यंत्र नहीं लगाया गया. ना ही फायर एनओसी ली गई है. बिष्टुपुर के मेन रोड स्थिति टायर हाउस  का गोदाम गुरूद्वारा बस्ती में एक आवासीय परिसर के बेसमेंट में हैं. बिष्टुपुर  के मेन रोड पर स्थित ऑटो टायर सेंटर में भी टायर का भंडारण किया गया है. यहां आकस्मिक दरवाजे को बंद कर इसे अलमीरा से ब्लॉक कर दिया गया है. ऐसे में अगर यहां कोई अनहोनी होती है तो काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. दुकान में भारी संख्या में टायर का भंडारण है. लेकिन कितना टायर है, इसकी जानकारी दुकानदार ने नहीं दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही