Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: जेके टायर के गोदाम का होगा फायर ऑडिट, दो सदस्यीय टीम गठित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: राष्ट्रीय उच्च पथ 33 पर स्थित जय मां दुर्गा धर्म कांटा से सटे जेके टायर के गोदाम की फायर ऑडिट कराई जाएगी. इसके लिये मानगो नगर निगम ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है. ऑडिट टीम में नगर प्रबंधक राहुल कुमार एवं निशांत कुमार को शामिल किया गया है. उक्त जानकारी आज सोमवार को मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने दी. उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में स्थित किसी भी प्रतिष्ठान या व्यावसायिक संस्थान को ट्रेड लाइसेंस निर्गत किए जाने से पहले उनकी ओर से फायर डिपार्टमेंट से एनओसी प्राप्त करना अनिवार्य होगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-fire-in-the-tire-godown-people-of-abhilasha-apartment-were-forced-to-sleep-in-the-corridor/">जमशेदपुर

: टायर गोदाम में लगी आग के बाद अभिलाषा अपार्टमेंट के लोग गलियारे में सोने को मजबूर

आवासीय क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की होगी जांच

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि टीम को सख्ती के साथ फायर ऑडिट करने का निर्देश दिया गया है. टीम आवासीय क्षेत्रों चलाए जा रहे प्रतिष्ठान दुकान या कमर्शियल कार्य करने वाले दुकानों के फायर डिपार्टमेंट की एनओसी की जांच करेगी. इस दौरान दुकानों की ट्रेड लाइसेंस की भी जांच की जाएगी. दुकानों में फायर सेफ्टी के मानकों के अनुरूप पर्याप्त व्यवस्था के बाद ही ट्रेड लाइसेंस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही वगैर ट्रेड लाईसेंस के कारोबार करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-registered-in-mgm-police-station-in-connection-with-fire-in-jk-tire-godown/">जमशेदपुर

: जेके टायर गोदाम में आग लगने के मामले में एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही