Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित केरला पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. पिछले दिनों स्कूल के पीछे अगलगी की एक घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन समेत यहां के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों की चिंता बढ़ गयी है. स्कूल की ओर से बताया गया है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय थाना को पूर्व में सूचित किया जा चुका है, लेकिन अगलगी की घटना की पुनरावृत्ति होने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-heat-will-increase-in-kolhan-due-to-cyclonic-winds-clouds-will-cover-santhal-from-17/">जमशेदपुर
: कोल्हान में बढ़ेगी गर्मी, चक्रवाती हवाओं के कारण संथाल में 17 से छाएंगे बादल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/KPS-1.jpg"
alt="" width="600" height="332" />
विधानसभा में भी बहाल हों डिप्टी स्पीकर – रविंद्र नाथ महतो
: कोल्हान में बढ़ेगी गर्मी, चक्रवाती हवाओं के कारण संथाल में 17 से छाएंगे बादल
alt="" width="600" height="332" />
स्कूल के पीछे खड़े होते हैं पेट्रोल-डीजल वाहक टैंकर
दरअसल, स्कूल के पीछे ही पेट्रोल व डीजल वाहक टैंकर खड़े होते हैं. यहां वेल्डिंग आदि का भी काम चलता है. इससे हमेशा ही आग लगने की आशंका बनी रहती है. पिछले दिनों भी स्कूल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक टैंकर में आग लग गयी थी. टैंकर धू-धू कर जला. इस वजह से स्कूल में भी अफरा-तफरी मच गयी थी. पूर्व में भी दो बार इस तरह की घटना हो चुकी है. घटना की बारंबारता को लेकर भविष्य में कभी भी इसकी पुनरावृत्ति होने की आशंका बनी रहती है. इसे लेकर स्कूल प्रबंधन और अभिभावक सकते में हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/deputy-speaker-should-be-reinstated-in-jharkhand-assembly-soon-ravindra-nath-mahato/">झारखंडविधानसभा में भी बहाल हों डिप्टी स्पीकर – रविंद्र नाथ महतो
Leave a Comment