Search

जमशेदपुर : मानगो में चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में लगी आग, दो लाख का नुकसान

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित एक चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई. घटना के रविवार की छुट्टी होने के कारण गोदाम बंद था. गोदाम से धुआँ निकलता देख पास ही एक मेडिकल दुकान वाले ने डिस्ट्रीब्यूटर सूरज पोद्दार को फोन पर घटना की सूचना दी. इधर, सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन का एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसे भी पढ़ें : नशीले">https://lagatar.in/finger-prints-will-be-taken-of-1462-accused-arrested-for-buying-and-selling-narcotics/">नशीले

पदार्थों की खरीद बिक्री के आरोप में गिरफ्तार 1462 अभियुक्तों का लिया जाएगा फिंगर प्रिंट

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

मौके पर पहुंचे डिस्ट्रीब्यूटर सूरज ने बताया कि घटना से थोड़ी देर पहले ही वे गोदाम बंद कर घर के लिए निकल गए थे. पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर घटना की सूचना दी. सूरज ने बताया कि पास ही बिजली का ट्रांस्फर्मर है. संभवत: शॉर्ट सर्किट ने चिंगारी निकली होगी जिससे गोदाम में आग लगी गई होगी. सूरज ने बताया कि आग से लगभग दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-pm-modi-said-congress-tried-to-defame-indias-democracy-on-the-pretext-of-evm/">कर्नाटक

: पीएम मोदी ने कहा, EVM के बहाने कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की

ऑनलाइन केवाईसी के झांसे में खाते से गवां बैठा 50 हजार रुपये

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत ईसीसी फ्लैट निवासी प्रियजीत चटर्जी साइबर क्राइम का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 50 हजार की साइबर ठगी कर ली. इसको लेकर प्रियजीत ने कदमा थाना में मोबाइल नंबर 9586462722 के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्रियजीत ने बताया कि उनका खाता एसबीआई बैंक में है. 26 अप्रैल को उन्हें एक नंबर से मैसेज आया जिसमें बताया गया कि खाते में केवाईसी नहीं है. केवाईसी नहीं करवाने पर खाते से लेनदेन की सुविधा को बंद कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-pm-modi-said-congress-tried-to-defame-indias-democracy-on-the-pretext-of-evm/">कर्नाटक

: पीएम मोदी ने कहा, EVM के बहाने कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की

लिंक पर क्लिक कर जानकारी भरने पर कट गए रुपये

प्रियजीत ने बताया कि मैसेज में केवाईसी के लिए एक लिंक दिया गया था. लिंक पर क्लिक करने पर एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी भारी जिसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आया. ओटीपी डालते ही खाते से 50 हजार रुपये कट गए. इधर, कदमा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//