Search

 
 
 

जमशेदपुर: कदमा गणेश पूजा मैदान में फूड वैन में लगी आग

 
Rohit kumar Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत गणेश पूजा मैदान में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक फूड वैन में अचानक आग लग गई. आग ने धीरे-धीरे पूरे वैन को अपने कब्जे में ले लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर टाटा स्टील का एक दमकल मौके पर पहुंचा और आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. आग लगने का कारण सिलेंडर से गैस लीकेज बताया जा रहा है.

वैन से पांच घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

इधर, आग बुझने के बाद वैन से पांच घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया गया है. घरेलू गैस का व्यावसायिक रुप से इस्तेमाल करना गलत है. वैन में चार गैस सिलेंडर भरे थे और एक खाली था. चारों सिलेंडर में आग लगती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. बता दें कि कदमा गणेश पूजा मैदान में अवैध तरीके से ठेले वालों का कब्जा है. पूरे मैदान में कई फूड वैन वालों ने अपना कब्जा जमा रखा है. धीरे-धीरे इनकी संख्या भी बढ़ती जा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही