Search

जमशेदपुर : बागबेड़ा में कांच की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक के पास स्थित राजेश गुप्ता की कांच की दुकान में रविवार देर शाम अचानक आग लग गई. जब तक राजेश कुछ समझ पाते तब तक आग ने उनकी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. राजेश ने तत्काल इसकी सूचना बागबेड़ा पुलिस को और झारखंड अग्निशमन विभाग को दी. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का भी प्रयास किया गया. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक आग से पूरी दुकान खाक हो गई थी. राजेश ने बताया कि उनकी दुकान के पीछे कचड़े का अंबार लगा रहता है. किसी ने कचड़े में आग लगा दी थी जिससे आग उनकी दुकान में भी लग गई. आग से लगभग 1.50 लाख का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-program-organized-on-the-birth-anniversary-of-litterateur-devki-nandan-khatri/">जमशेदपुर

: साहित्यकार देवकी नंदन खत्री की जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp