Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: साकची फैशन वर्ल्ड में लगी आग, लाखों का नुकसान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साकची मार्केट में स्थित फैशन वर्ल्ड में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. आग फैशन वर्ल्ड के गोदाम में लगी थी और घटना में लाखों का नुकसान हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. सूचना पर साकची पुलिस भी पहुंची और दुकान मालिक से पूछताछ की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-attacked-with-chapad-near-kadma-shiv-hanuman-temple-condition-critical/">जमशेदपुर:

कदमा शिव हनुमान मंदिर के पास युवक पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका

दुकान के मालिक कुलदीप सिंह का कहना है कि शार्ट-सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका है. फैशन वर्ल्ड की बात करें तो नीचे दुकान है और पहले तल्ले पर गोदाम है. बुधवार की दोपहर दुकान खुली हुई थी. इस बीच ही पड़ोस के दुकानदारों ने धुंआ निकलने पर उन्हें इसकी जानकारी दी. इसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी.

अफरा-तफरी का रहा माहौल

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. गनिमत है कि आग ने तबतक विकराल रूप धारण नहीं किया था. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. पूरी साकची मार्केट ही आग की चपेट में आ सकती थी. इसके पहले भी साकची मार्केट के अलावा साकची टीना शेड की दुकानों में कई बार आग लग चुकी है. फैशन वर्ल्ड की बात करें तो इस दुकान में तो तीसरी बार आग लगी है.

पिछले माह हुई थी चोरी

फैशन वर्ल्ड में पिछले माह चोरों ने दुकान की छत को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. अभी कुलदीप सिंह चोरी की घटना से ठीक से उबर भी नहीं पाए थे कि अचानक आग लग गयी. इसे भी पढ़ें : जाति">https://lagatar.in/caste-certificate-case-mla-samri-lal-filed-a-petition-in-hc-challenging-the-order-of-the-scrutiny-committee/">जाति

प्रमाणपत्र मामला : विधायक समरी लाल ने HC में दर्ज की याचिका, स्क्रूटनी कमिटी के आदेश को दी चुनौती
[wpdiscuz-feedback id="bot91bebqc" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही