Search

जमशेदपुर : मानगो में पंचर दुकान पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित एक पंचर दुकान पर गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई. आग की लपटों ने धीरे-धीरे पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया.स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. वहीं पास ही मौजूद पेट्रोल पंप से अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए. इधर, सूचना पाते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-cm-champai-soren-wished-sarhul/">रांची

: सीएम चंपाई सोरेन ने दी सरहुल की शुभकामनाएं
लगभग एक घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि पंचर दुकान में रखे टायर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए. इस घटना में 50 से 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार टायर दुकान बिजली के ट्रांस्फर्मर के नीचे बना है.ट्रांस्फर्मर से निकली एक चिंगारी से दुकान में आग लगी. दमकल कर्मियों ने आग बुझाने से पहले बिजली बंद करवाई. हालांकि इस घटना में ट्रांस्फर्मर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-eid-ul-fitr-prayers-offered-in-peaceful-atmosphere-in-muslim-colony/">आदित्यपुर

: मुस्लिम बस्ती में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज

जमशेदपुर : एनएच 33 पर अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पर पलासबनी के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार की रही अधेड़ महिला को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर दूर जा गिरी. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया. इधर,घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.महिला की पहचान 50 वर्षीय बिसोका मार्डी के रुप में की गई. बिसोका पलासबनी के श्रीगुट्टू गांव की रहने वाली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-eid-ul-fitr-prayers-offered-in-peaceful-atmosphere-in-muslim-colony/">आदित्यपुर

: मुस्लिम बस्ती में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
जानकारी के अनुसार बिसोका सुबह 9 बजे किसी काम से जा रही थी. सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस वाहन की पहचान में जुट गई है. इधर परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp