Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची स्थित काशीडीह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रांस्पोर्ट के कार्यालय के मेन लाइन बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. मेन लाइन बोर्ड से धुआं निकलता देख कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. इधर, सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग का एक और टाटा स्टील का एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/district-administrations-surprise-inspection-in-dhanbad-jail-many-objectionable-items-recovered/">धनबाद
जेल में जिला-प्रशासन का छापा, मोबाइल चार्जर समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हालांकि, दमकल कर्मियों ने कार्बनडाई ऑक्साइड गैस के माध्यम से आग पर काबू पा लिया था जिससे एक बड़ी घटना होते–होते बच गई. इस घटना में मेन स्विच पूरी तरह जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में कर्मचारी पहुंचे थे. इसी बीच मेन स्विच बोर्ड से धुआं निकलता देख अफरा–तफरी मच गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. [wpse_comments_template]